“युवाओं की सेवा भावना से जागा बैगिनडीह — NSS शिविर में सामाजिक चेतना का संदेश”

“सेवा ही संगठन की पहचान — बरमकेला में NSS शिविर बना समाज जागरण का मंच”
बरमकेला। कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन बरमकेला के तह संयोजक सुभाष चौहान एवं ब्लॉक संयोजक नंदकिशोर पटेल ने डॉ. शक्रजीत नायक शासकीय महाविद्यालय बरमकेला द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर में सहभागिता की। यह शिविर ग्राम बैगिनडीह, ब्लॉक बरमकेला में आयोजित किया गया, जहाँ विद्यार्थियों और ग्रामीणों के बीच जागरूकता, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने स्वयंसेवकों के अनुशासन, श्रमदान एवं समाज सेवा की भावना की सराहना करते हुए कहा कि NSS केवल एक गतिविधि नहीं बल्कि समाज परिवर्तन की विचारधारा है, जो युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से ग्राम स्वच्छता, नशा मुक्ति, शिक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।
शिविर में स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता अभियान, जनजागरण रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा सामाजिक विषयों पर संवाद आयोजित किए गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य सोनवानी जी, उप प्राचार्य चंद्रशेखर पटेल, NSS प्रभारी ए के गुप्ता जी एवं सरपंच महोदया व आयोजकों ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविर युवाओं में सेवा, संस्कार और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम बनाया गया।




