अडभार मंडल में भाजपा स्थापना दिवस पर किसानों का किया का किया गया सम्मान

लाइव भारत 36 न्यूज़ से विजय धिरहे
नवीन जिला शक्ति भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर चंद्रपुर विधानसभा के भाजपा मंडल अडभार के ग्राम सपिया में भाजपा स्थापना दिवस मनाया गया और 47 वर्ष पूरा होने पर 47 किसानों का तिलक लगाकर और गमछे से सम्मानित किया गया तथा भाजपा ध्वज को घर घर फहराकर राष्ट्रसेवा, समर्पण एवं संगठन के गौरवशाली इतिहास को नमन किया। जनविश्वास की पहचान” यह ध्वज करोड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और “राष्ट्र प्रथम” के अटूट संकल्प का प्रतीक है।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की नींव रखने वाले महान प्रेरणास्रोत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के आदर्शों का स्मरण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी “राष्ट्र प्रथम” के मूल मंत्र के साथ देश को विकास, आत्मनिर्भरता एवं सशक्त भारत की दिशा में निरंतर अग्रसर कर रही है।
राष्ट्रीय नेतृत्व एवं समस्त वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में संगठन निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इस अवसर पर विशेष रूप से प्रवीण यादव सरगुजा संभाग किसान मोर्चा सह प्रभारी उपस्थित थे जीवेन्द्र गवेल, मंडल अध्यक्ष अडभार,भूपेंद्र यादव जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग ,शिव राठौर,प्रदेश सदस्य किसान मोर्चा,टिकेश्वर पटेल , विजय धिरहे महामंत्री मंडल अडभार,मालिकराम ,सभापति,रमेश मंहत,मिलेश राठौर, राजेंद्र राठौर, विजय तेंदुलकर,योगेश राठौर, ओम प्रकाश गवेल,रजनीश बरेठ,एवं जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता और किसान उपस्थित थे।





