छत्तीसगढ़

ट्रेनिंग के बाद घर लौटा अग्निवीर जवान स्वागत में ग्राम तुषार में लगे जय जवान जय किसान के नारे

सक्ती – जिले के ग्राम पंचायत तुषार के रहने वाले राज भारद्वाज का अग्नि वीर में चयन होने के बाद अपने गांव में प्रथम आगमन पर परिवार और दोस्तों के साथ साथ गांव के लोग अपने जवान को देखने के लिए रात भर जग रहे थे गरीब और भट्ठा में काम करने वाले राज भारद्वाज के परिवार के लोग उस समय खुशी से झूम उठे जब उनको पता चला कि उनके इकलौते पुत्र को भारत माता के सेवा करने का मौका मिला है और यह खुशी उस समय मिली जब वीर जवान के माता पिता जम्मू कश्मीर के ईट भट्टे में मजदूरी कर रहे थे और अपने जिगर के टुकड़े को पढ़ने के लिए घर में छोड़ कर मजदूरी करने गए थे जैसे ही खबर मिली माता पिता ने अपने काम को प्रणाम कर तुरंत अपने घर पहुंचे अगले दिन अपने बेटे को देश की सेवा के लिए आशीर्वाद दे कर नम आंखों के साथ ट्रेन में बिठाया और बिदा किया और हर रोज अपने बेटे को देखने के लिए छुट्टी के दिन का इंतजार करना पड़ता था प्रत्येक रविवार को फोन माध्यम से देख कर अपने आप को दिलासा देते थे आठ माह बाद जैसे ही बेटे की ट्रेनिंग खत्म और घर वापसी की बात का पता चला परिवार और दोस्तों के लिए खुश का ठिकाना न रहा रात करीब 11 बजे अपने गृह ग्राम पहुंचने पर पूरे गांव के लोगों ने मिलकर अपने वीर जवान के लिए डीजे लगा कर पुष्प माला पहना कर गांव में प्रवेश करवाया राज ने अपने गांव पहुंचने पर सबसे पहले अपने बड़ों का आशीर्वाद लेकर अपने दोस्तों को गले लगाकर हालचाल जाना रात में रैली के माध्यम से सबसे पहले संविधान निर्माता डॉ भीम राव अम्बेडकर जी के मूर्ति को पुष्प हार पहनाया और संविधान को याद किया आगे बढ़ते ही अपने परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी के चरणों में पुष्प अर्पण कर आशीर्वाद मांगा घर पहुंचते ही जैसे ही मां ने अपने जवान बेटे को वर्दी में देखा अपने आंखों से आशुओं को रोक नहीं पाई लेकिन अपने मां को जवान ने सलामी और परेड के साथ अपने सिर से टोपी उतार कर अपने मां के सिर में सजा दिया जिससे मां के साथ साथ बहन काजल और पिता खुशी से झूम उठें फाटकों और डीजे के आवाज में भारत माता की जयकारों से पूरा तुषार गांव गूंज उठा

Related Articles

ADVERTISEMENT