मालखरौदा इंडियन गैस एजेंसी की मनमानी उपभोक्ताओं को जबरजस्ती 200 सौ का पाइप लो तब मिलेगा गैस सिलेंडर

लाइव भारत 36 न्यूज़ से विजय धीरेह
नवीन जिला शक्ति मालखरौदा जी हां हम बात कर रहे हैं मालखरौदा इंडियन गैस एजेंसी के बारे मे जहां पर आम जनताओ को भारी परेशानी और बिना मतलब के दो दो सौ का गैस सिलेंडर की विपरीत परिशिष्ट में लगा रहे बोझ और वसूली कर रहे हैं एजेंसी वाले वही मनमानी से उपभोक्ताओं को सुबह 8 बजे से गैस लेने के लिए लाइन में खड़े रहते अभी के तपती धूप में खड़े होकर अपने बारी का इंतजार कर रहे
वही पहुंच वाले कोचियों को अंदर से गैस देने का काम कर रहे हैं गैस एजेंसी मालखरौदा के द्वारा खुलेआम गरीबों को 200 रुपए का धांधली कर रहे हैं। अंदर से अपने अपने लोगों को पहले गैस दे रहे हैं तथा नियम को दरकिनार कर गांव के बीच बस्ती शहर में एजेंसी खोला गया जो हमेशा बड़े हादसा को दर्शाता रहा है कभी भी घना आबादी होने के कारण विस्फोट हो सकता लोगों की मौत व जान गवाना पड़ सकता है ।आए दिन शिकायत आने व पर कोई कार्यवाही नहीं होने से मालखरौदा इंडियन गैस एजेंसी चलाने वाले का मनोबल बढ़ा हुआ है अब देखते हैं खबर प्रकाशन होने के बाद ठोस कार्यवाही होता है या नहीं उचित कार्यवाही नहीं होने पर आने वाले दिनों में शक्ति कलेक्टर और जिला खाद्य अधिकारी से लिखित शिकायत किया जाएगा।




