Blog

कृषि विभाग अधिकारीयों ने निजी दुकानों पर जाकर किसानों को कराया खाद वितरण

बैरसिया मे रवि का सीजन शुरू हो गया गेहूं, चना, धनिया आदि फसलों की बुवाई की तैयारी में किसान जोरों से जुटे है वहीं किसानों को खाद की आवश्यकता भी है लेकिन खाद नहीं मिलने से किसान परेशान हैं इधर अधिकारियों का कहना है कि हम किसानोँ की आवश्यकताओं को समझते हे जिसमें किसानों की खाद की किल्लत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो माध्यम से पिछले एक दिन पूर्व दिखाई गई
किसानों कि शिकायतें आ रही थी
जिसके बाद अधिकारियों ने
खाद कि काला बाजारी एवं निजी दुकानदार खाद बेच रहे हैं जिस पर किसान हित में सख्त कार्यवाही करते हुए गुरुवार को कृषि विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने निजी दुकानदारों से अपनी निगरानी में शासकीय दरों मे खाद वितरण करवाया गया जिसमें पटेल क़ृषि सेवा केंद्र, महादेव क़ृषि सेवा केंद्र एवं रत्नाकर क़ृषि सेवा केंद्र पर लगभग 1000 बोरियो का वितरण किसानों को कराया गया।इस दौरान कृषि विभाग के अधिकारियो ने किसानों को खाद वितरण करवाते हुए किसानों से कहा कि खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हे निरंतर आपके नगर में खाद की आपूर्ति की जा रही हे वही वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पदम सिंह गोयल ने किसानों को आश्वासन दिया कि आज लगभग 5 गाड़ी खाद आया हे और निरंतर खाद आ रहा हे किसानों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं रोज निजी दुकानों से भी किसानों को खाद का वितरण किया जाएगा इस मौके पर
सहायक संचालक अमित प्रताप सिंह,
वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पदम सिंह गोयल ,विशाल सिंह दांगी क़ृषि विस्तार आधिकारी सौरभ धाकड़ एवं कोमल मैडम सहित अन्य कृषि विभाग स्टाफ मौजूद रहे

Related Articles

ADVERTISEMENT