Blog

आस्था, उत्साह और एकता का अद्भुत संगम: बैरसिया में संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 726वीं जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा


रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया।। पूरे नगर में भक्तिभाव, उल्लास और सामाजिक एकता की अनूठी मिसाल उस समय देखने को मिली, जब संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 726वीं जयंती के पावन अवसर पर सेन समाज द्वारा भव्य चल समारोह एवं आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयकारों के साथ निकली यह शोभायात्रा नगरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही।
शोभायात्रा का शुभारंभ रेंज चौराहा स्थित माता मंदिर से हुआ, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर यात्रा प्रारंभ की गई। सजे-धजे रथों, झांकियों और भगवा ध्वजों के साथ यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पूरा वातावरण “जय संत शिरोमणि सेन जी महाराज” के जयघोष से गूंज उठा।
यात्रा का समापन श्री जगदीश स्वामी सेन समाज मंदिर में हुआ, जहां भव्य आरती और पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर संत के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
कार्यक्रम में सेन समाज के अध्यक्ष अशोक श्रीवास, संरक्षक हीरालाल श्रीवास, लक्ष्मी नारायण देवड़ा, प्रेम सेन रुनाह, कमल सिंह, शांति लाल श्रीवास, रामस्वरूप सेन, मोहर सिंह श्रीवास, हरि श्रीवास, देवेंद्र श्रीवास, जगदीश सेन, गजराज सिंह, अजित सेन, पत्रकार कमल सेन, सत्यप्रकाश श्रीवास, संतोष श्रीवास, पप्पू श्रीवास, घनश्याम श्रीवास, गिरधर श्रीवास, मनोज श्रीवास, रघुवीर श्रीवास, राकेश श्रीवास, पत्रकार ऋषभ सेन, संतोष सेन, अनिल सेन सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज की एकजुटता, परंपराओं के प्रति सम्मान और सांस्कृतिक गौरव का भी संदेश दे गया।

Related Articles

ADVERTISEMENT