कोरबा

ट्रांसफार्मर खराब होने से कई गांवों में अंधेरा जिला पंचायत सदस्य शांति मराबी ने की कलेक्टर से शिकायत

जिला संवाददाता यशपाल सिंह कि रिपोर्ट

कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा: इन दिनों गर्मी का मौसम है तथा गांव व शहरों में बिजली की अधिक खपत हो रही है, जिस कारण हमारे विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत लैंगी एवं पोड़ी कला के आश्रित ग्रामों में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर अधिक लोड पढ़ने से वह आए दिन खराब हो जाता है जिसे आश्रित ग्राम में धौरामुंडा में 15 दिन से पंडरा पखना में एक माह लैंगी पिपरहा में एक सप्ताह से लैंगी मोहनपुर में 10 दिन से बिजली गुल है, पूरा क्षेत्र अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर हैं, हमारे यहां हाई वोल्ट का ट्रांसफार्मर लगाने व ट्रांसफार्मर को समय पर सुधार करने के लिए विभाग का चक्कर काटना पड़ता है, फिर भी गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं किया जाता और संबंधित विभाग के कर्मचारी द्वारा पैसे की मांग किया जाता है और पैसा देने से समय पर काम पूरा करते भी हैं,जिसमें ग्राम पंचायत कोडगार पहाड़पारा में पैसा लेकर एक सप्ताह में नया ट्रांसफार्मर लगाने का काम किए हैं, देखते हैं क्या शिकायत होने पर विद्युत विभाग की रवैया पर अंकुश लगता है कि नई।

Related Articles

ADVERTISEMENT