Blog

राष्ट्रीय विचार मंच बेरसिया ने धूमधाम से मनाई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, शिक्षकों की रही बड़ी भागीदारी


रिपोर्टर विनय पटेल
बेरसिया।। राष्ट्रीय विचार मंच बेरसिया द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों और समाज के प्रबुद्ध नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। स्वागत भाषण एवं अतिथियों का परिचय पर्वत सिंह राजपूत द्वारा प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं संघ लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य प्रकाश बरतुनिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक संघ के प्रांतीय सह संगठन मंत्री राजीव शर्मा ने की।
अध्यक्षीय उद्बोधन में राजीव शर्मा ने डॉ. अंबेडकर को बहुआयामी प्रतिभा के धनी एवं जीवनभर संघर्ष करने वाले महान व्यक्तित्व के रूप में वर्णित किया। वहीं मुख्य वक्ता प्रकाश बरतुनिया ने अपने संबोधन में बाबा साहब के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को आज भी प्रासंगिक बताया।
कार्यक्रम का सफल संचालन मोहन सिंह अहिरवार एवं किशोरी लाल द्वारा किया गया, जबकि आनंद शर्मा ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर संतोष जैन, वीर सिंह राजपूत, बृजेंद्र यादव, इंदर सिंह चौहान, मिट्ठू लाल, बंसीलाल, पहलाद सिंह, नारायण सिंह, योगेश सक्सैना, दिलीप ठाकुर, बृजेंद्र गुर्जर, कमल सिंह जाटव, करण सिंह, अवधराम, खूबी राम, ओमप्रकाश, हरनाथ सिंह, लाल सिंह, रामदत्त जमुरिया, मेघना यादव, रेखा अहिरवार, सीमा शिल्पकार, राजेश जाटव, सौदान सिंह, सुरेंद्र सिंह जाटव, द्वारका प्रसाद यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया और सामाजिक समरसता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Related Articles

ADVERTISEMENT