बरमकेला में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का शक्ति प्रदर्शन — जंगी रैली के साथ सौंपा गया विशाल ज्ञापन”

बरमकेला। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के तत्वावधान में बरमकेला ब्लॉक में कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक भव्य एवं जंगी रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कर्मचारियों ने भाग लेते हुए अपनी एकजुटता का परिचय दिया।
रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली, जहां कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। रैली के उपरांत प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रशासन को विशाल ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें लंबित मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की गई।
इस अवसर पर तहसील संयोजक सुभाष चौहान, ब्लॉक संयोजक नंदकिशोर पटेल, अन्य सह संयोजक महेन्द्र कुर्रे, पवन पटेल, अनिल पटेल, संकीर्तन नंद, ज्योत्सन पटेल, कमलेश मेहरा, चक्रधर नायक, नरेश ख़ुटे, गिरिवर नायक, विजय भारती, निर्दोष सैलारे, राजू नायक, भुवन चौहान, प्रकाश डनसेना,मनोज साहू, जयानन्द साहू, महजूद दीपक, दिनेश कनौजे, पदमा साहू, दिनेश राव, देवेंद्र डन सेना, भरत राम भगत, रामेश्वर चौहान, सोनी खांडे,गेंदराम पटेल, हेमलाल साहू, दुखदाई सहिस, अवध राम नायक, फागुलाल चौहान, निशा यादव, दीप्ती किंडो, निराकार पटेल, वृन्दावन नायक, धनपति प्रधान, कृष्ण कुमार गुप्ता, गगन कुमार भोय, संतोष पटेल एवं सभी पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की एकजुटता को आंदोलन की ताकत बताते हुए कहा कि यदि समय रहते मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
रैली में बड़ी संख्या में कर्मचारी, शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में आंदोलन की गूंज सुनाई दी।




