छत्तीसगढ़

SECL की ड्रोन टीम की एंट्री पर बवाल! पाँचों गाँव की जनता ने फट पड़ी — ड्रोन जब्त कर थाना ले आए, एक ही आवाज़: “बैठक पहले… सर्वे बाद में!”

हरदी बाजार से लाइव भारत 36 न्यूज के लिए मोहन चौहन की रिपोर्ट

हरदीबाज़ार थाना क्षेत्र आज युद्धभूमि जैसा गरमाया रहा। जैसे ही SECL की ड्रोन सर्वे टीम पहुँची,
सरईसिंगर, हरदीबाज़ार, कटकीडबरी, रेकी और नवापारा के ग्रामीणों ने बिजली की तरह मोर्चा संभाल लिया।

ड्रोन देखते ही जनता ने चारों तरफ से घेराबंदी कर दी—और हंगामे के बीच ड्रोन सीधे हरदीबाज़ार थाना पहुंचा दिया!

मंच जैसी भीड़ और नेताओं जैसा तेवर दिखाते हुए ग्रामीणों ने साफ़-साफ़, बिना किसी डर के कहा—

**“पहले SECL खुद आएगा… पाँचों गाँव के शामछ और प्रतिनिधियों के साथ खुली बैठक करेगा…

जब तक बैठक नहीं — तब तक नहीं ड्रोन, नहीं सर्वे, नहीं कोई कार्रवाई!”**

धारा 09 का प्रकाशन हो चुका है, ऐसे में ग्रामीणों ने SECL को खुली चेतावनी दी—

“एकतरफा कदम SECL को अब भारी पड़ेगा… पाँचों गाँव आज एक साथ, एक आवाज़ और एक फैसले पर खड़े हैं!”

आज सरपंच, ग्रामीण, सभी सामाजिक प्रतिनिधि कंधे से कंधा मिलाकर ऐसे खड़े दिखे जैसे पूरा इलाका एक दीवार बन गया हो। माहौल इतना गरमा गया कि SECL की टीम को पीछे हटना पड़ा।

**आज के विरोध ने साफ संदेश दे दिया है —

पाँचों गाँव की सहमति के बिना SECL की एक इंच भी सर्वे लाइन आगे नहीं बढ़ेगी।**

Related Articles

ADVERTISEMENT