5 वीं 8 वीं बोर्ड परीक्षा के लिए बनाया गया ब्लू प्रिंट , प्री बोर्ड मॉडल पेपर का लिया गया मॉक टेस्ट

बरमकेला//प्रधान पाठक विनोद कुमार पटेल द्वारा शासकीय प्राथमिक विद्यालय सुखापाली में प्री बोर्ड मॉक टेस्ट का प्रतिदिन आयोजन किया जा रहा है। विदित हो कि छत्तीसगढ़ सरकार स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय सुखापाली में 16 मार्च से बोर्ड परीक्षा आयोजित किया जा रहा है। कक्षा पांचवीं बोर्ड परीक्षा हेतु पाठयपुस्तकों से आने वाले विषयों एवं अध्यायों का ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है। ब्लू प्रिंट के आधार पर अंकों का विभाजन किया गया है। 40अंकों के होने वाले प्रश्न पत्र में 1अंक,2अंक, 3अंक एवं 4अंक के आधार पर प्रश्न पत्र निर्माण किया जाएगा।और प्रोजेक्ट कार्य हेतु 10 अंक निर्धारण किया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बोर्ड परीक्षा के डर को भगाने के लिये प्राथमिक शिक्षा से ही बोर्ड परीक्षा लिया जा रहा है ताकि 10वीं, 12वी बोर्ड परीक्षा हेतु बच्चे तैयार रहे और परीक्षा का डर न लगे। बच्चों को ब्लू प्रिंट केआधार पर बार – बार मॉक टेस्ट लेने से बच्चे परीक्षा के प्रति उत्सुक रहते है और घरों में अध्ययनरत रहने हेतु प्रेरित होते हैं। मॉक टेस्ट से बच्चों में एकाग्रता क्षमता का भी विकास होता है।




