भाजपा सरकार अन्नदाताओं को भौतिक सत्यापन के नाम पर अपमान करना बंद करें….बाघे

सारंगढ़/ छ ग में धान खरीदी मामला दिन ब दिन जटिल होते जा रहा है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता गोपाल बाघे ने प्रदेश के भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार धान खरीदी में रुचि कम और किसानों के रकबा काटने व धान को रोकने में ज्यादा दिल चस्पी दिखा रही है। सरकार किसानों के प्रति विश्वास नही रख पाना भाजपा सरकार की नीति पर सवाल खड़ा करता है। छत्तीसगढ़ के अन्नदाताओं की अपमान किया जा रहा जो बर्दाश्त के बाहर है। किसानों की धान की फसल का बुआई से लेकर कटाई तक तरह तरह की जांच जैसे गिरदौरी ,एग्रीटेक, एग्रिस्टेक,डीसी आर जैसे तमाम जांच के बाद किसानों की रकबा पर धान पंजीयन हुई है। बाघे ने कहा कि सरकार को अब धान खरीदी के लिए किसानों का भौतिक सत्यापन की क्यो जरूरत पड़ रही है। सरकार किसानों का भौतिक सत्यापन के नाम पर रकबा काटने की काम कर रही है।ताकि धान कम खरीदा जा सके।भाजपा चुनाव के समय किसानों के हित मे बड़े बड़े वादा किये थे। आवर किसानों की एकक दाना धान खरीदने की घोषणा किया था।सरकार बनते ही भूलने लगी है। सरकार किसानों का हितैसी है तो भौतिक सत्यापन के नाम पर रकबा कटौती को बंद करें और धान खरीदी के समय सीमा को बढ़ाया जाए। ताकि किसानों अपने सभी धान को बिना परेशानी से बेच सके।




