Blog

नवम विशाल पदयात्रा के संबंध में बैठक का हुआ आयोजन.


रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया– श्री धर्मश्री समिति के तत्वाधान में प्रत्येक वर्ष श्री कामखेड़ा बालाजी राजस्थान के लिए निकलने वाली पदयात्रा के संबंध में नगर नजीराबाद स्थित चित्रांश विद्यालय में इस वर्ष की नवम विशाल पदयात्रा के सम्बंध में रविवार को बैठक आयोजित की गई। जिसमे यात्रा का समय,यात्रियों की संख्या, यात्रा के विभिन्न पड़ावों के विषय में चर्चा की गई जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की 21 फरवरी 2026 शनिवार को नजीराबाद हनुमान मढ़ी से यात्रा प्रारंभ होकर 24 फरवरी 2026 मंगलवार को कामखेड़ा बालाजी राजस्थान पहुँचेगी। यात्रा का पहला पड़ाव मधुसूदनगढ़, दूसरा पड़ाव बीनागंज,तीसरा पड़ाव मनोहरथाना व यात्रा चौथे दिन कामखेड़ा बालाजी राजस्थान पर पूजा अर्चना करने के पश्चात समाप्त होगी।बैठक में श्री धर्मश्री के संरक्षक नूतन सक्सेना एवं श्री धर्मश्री अध्यक्ष कृष्णराज सिंह तोमर गन्नू बना सहित सैकड़ों धर्म प्रेमी बंधु उपस्थित रहे।

Related Articles

ADVERTISEMENT