लोक पर्व छेरछेरा पर ग्राम पंचायत केशलपुर सरपंच श्री मति राम बाई कंवर ने दी क्षेत्र वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं….

कोरबा से यशपाल सिंह की रिपोर्ट
कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा: छेर छेरा पर्व छत्तीसगढ़ का एक प्रमुख लोक पर्व त्यौहार है जो पौष पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है, जब किसान अपने खेतों से धान की फसल घर में सुरक्षित कर लेते है। इस दिन बच्चे और बड़े समूह बनाकर घर घर जाकर “छेर छेरा माई कोठी के धान ला हेर हेरा”कहते हुए अन्न दान मांगते हैं।
इस लोकपर्व छेरछेरा के शुभ अवसर पर श्री मति राम बाई कंवर ग्राम पंचायत केशलपुर ने सम्पूर्ण क्षेत्र के समस्त नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी ।
सरपंच श्री मति राम बाई कंवर ने कहा कि इस पर्व का उद्देश्य प्रकृति और फसल के प्रति आभार प्रगट करना है। यह पर्व समाज में एकता सामूहिकता और भाईचारा की भावना को प्रबल करती है।इसी दिन लोग अपने घरों से धान का दान करते हैं जो परोपकार और दान पुण्य का प्रतीक है।
छेरछेरा पर्व छत्तीसगढ़ की ग्रामीण संस्कृति कृषि जीवन सामाजिक समरसता और सौहार्दपूर्ण जीवन का एक सुंदर और जीवंत प्रतीक है। यह पर्व समाज के सभी वर्गों को एक साथ लाता है और सामाजिक भेदभाव को मिटता है।
लोक पर्व छेरछेरा की सभी जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र वासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।




