Blog

कनकबीरा पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही▪️ 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोटर साइकिल मे परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तार


▪️ आरोपी का नाम- दिनेश कुमार चौहान पिता सुरताल चौहान उम्र 35 वर्ष सा. तेंदुआ चौकी कनकबीरा थाना सारंगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेये,अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर रोकथाम हेतु लगातार निर्देशित किये जाने पर चौकी प्रभारी टीकाराम खटकर के कुशल मार्ग दर्शन में चौकी कनकबीरा पुलिस के द्वारा अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।अप0क्रं0 65/2026 धारा-34(2)59(क) आबकारी एक्ट में दिनांक-12.02.2026 को मुखबिर से अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन करने की सूचना पर घटना स्थल ग्राम रामटेक मेनरोड के पास हमराह स्टाफ एवं गवाहन के जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जिसमे एक व्यक्ति को मोटर सायकल बजाज सी टी 100 क्रमांक- सीजी-13 ए एफ-1712 मे पकड़ा गया जिसका नाम दिनेश कुमार चैहान पिता सुरताल चैहान उम्र 35 वर्ष सा0 तेंदुआ चौकी कनक बीरा थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ छ0ग0 का निवासी होना पता चला जिसके मोटर सायकल में रखे प्लास्टीक बोरी के अंदर कच्ची महुआ शराब करीब 10 लीटर कीमती- 2000 रू का पेश किया एवं परिवहन में उपयोग मोटर सायकल को हमराह स्टाफ एवं गवाहान के जप्त किया जाकर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी टीकाराम खटकर प्रधान आर. भीमसेन सिदार, आरक्षक-कुंज बिहारी निराला, जगजीवन खुटे एवं समस्त चौकी स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही।

Related Articles

ADVERTISEMENT