छत्तीसगढ़

सरस्वती सायकल योजना से छात्राओं की शिक्षा को नई रफ्तार, स्कूल आवागमन हुआ आसान

संवादाता मोहन चौहान लाइव भारत 36 न्यूज

रलिया, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़
राज्य शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत आज शासकीय हाई स्कूल रलिया में साइकिल वितरण कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस योजना का उद्देश्य छात्राओं की शिक्षा को निरंतर बनाए रखना एवं स्कूल आवागमन को सुगम करना है।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत रलिया के सरपंच श्री विष्णु कुमार बिंझवार की अध्यक्षता में आयोजन हुआ। विशेष रूप से जनपद सदस्य श्रीमती नेहा तंवर जी, उपसरपंच श्री प्रदीप राठौर, पंच श्री रामचंद राठौर, श्री सत्तीराम जी, श्री दादुलाल बिंझवार, श्री सालिक राम जी, श्री मुकेश कुमार राठौर जी, श्री देवनारायण तंवर जी, श्री रामनारायण पटेल जी, श्री जीवन कुमार कंवर जी, श्री बबुआ सिंह जी, श्री राजकुमार बिंझवार जी, श्री दिलेश सिंह जी एवं श्री ओमप्रकाश जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अतिथियों द्वारा छात्राओं को साइकिल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। जनप्रतिनिधियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि शासन की यह योजना छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ शिक्षा के प्रति उनकी भागीदारी को मजबूत करती है।
विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य श्रीमती एम. एम. तिर्की के मार्गदर्शन में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। इस अवसर पर व्याख्याता श्रीमती अनीता बंजारे, अल्मा केरकेट्टा, श्री बनवारी लाल लहरें एवं श्रीमती गायत्री देवी भारद्वाज सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। शिक्षकों ने छात्राओं को नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान यह भी देखने को मिला कि जनप्रतिनिधियों, विद्यालय स्टाफ एवं अभिभावकों के सामूहिक सहयोग से शासकीय हाई स्कूल रलिया शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। शासन की योजनाओं का प्रभाव जमीनी स्तर पर दिखाई दे रहा है।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

ADVERTISEMENT