Blog

बैरसिया सिविल अस्पताल निरीक्षण दौरान सीएमएचओ ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश


रिपोर्टर विनय पटेल

बैरसिया शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनीष शर्मा ने बैरसिया सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल मे शुरू होने वाली सोनोग्राफी सेवा की व्यवस्था देख प्रबंधन को सख्त निर्देश दिए कि भ्रूण हत्या रोकने सोनोग्राफी नियमों का सख्ती से पालन करें, मीडिया के सवाल पर सीएमएचओ डॉ शर्मा ने कहा कि डॉक्टर डियूटी टाइम में प्राइवेट प्रक्टिस नही करेगे। इसका असर आपको जल्द देखने को मिलेगा। साथ ही बीएमओ को निर्देशित किया कि वे झोलाछापों के क्लिनिक शील कर कार्यवाही करे। ओर यह कार्यवाही दिखना चाहिए।ततपश्चात उन्होंने डिलिवरी पॉइंट , पीएनसी वार्ड ओर एनआरसी वार्ड भी चेक किए। एनआरसी में कम बच्चे भर्ती होना पाया । उन्होंने इस सम्बंध में डीपीओ से बात की ओर सीडीपीओ के माध्यम से कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर एनआरसी में भर्ती कराने को कहा। इधर गर्भवती महिलाओं को लड्ड़ू न मिलने की शिकायत पर सीएमएचओ भड़क उठे। ओर व्यवस्था सुधार के साथ साफ सफाई के निर्देश दिए। बता दें की सीएमएचओ के औचक निरीक्षण दौरान बीएमओ डॉ पुष्पा गुरु नजीराबाद क्षेत्र में निरीक्षण पर थी।

Related Articles

ADVERTISEMENT