बरमकेला में चौहान गांडा समाज की संयुक्त सामाजिक चिंतन बैठक संपन्न।

बरमकेला। अघरिया भवन में रविवार को छत्तीसगढ़ चौहान (गांडा) समाज के तत्वावधान में जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ ,रायगढ़ और महासमुंद के संयुक्त बैठक में हुई। बैठक में तीनो जिले के सामाजिक पदाधिकारीयो ने शिरकत किये।यह जिला में अधिकतम चौहान बाहुल्य है। और प्रभाव सील है। सामाजिक एकता को मजबूत करने पर गंभीर मंथन किया गया। व तीनो जिले के एकीकरण पर विस्तार से चर्चा हुई।
मंच को संबोधित करते हुए पूर्व कलेक्टर कुमार लाल चौहान ने कहा कि समाज की तरक्की का रास्ता शिक्षा से होकर गुजरता है, इसलिए बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा। समाज को राजनीतिक से जोड़ना अतिआवश्यक है। हमारे समाज सराईपाली, सारंगढ, बिलाईगढ़, रायगढ़, बागबाहरा ,जांजगीर चांपा में बड़ी संख्या में है।नशामुक्ति, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, आपसी सहयोग और युवाओं को रोजगार से जोड़ने जैसे विषयों पर ध्यान देना होगा। पूर्व विधायक रामलाल चौहान ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को एकजुट रखने, आपसी मतभेद भुलाकर “संगठन में शक्ति” के मूल मंत्र को अपनाने का आह्वान किया गया। ताकि प्रदेश में हमारी वर्चस्व बन सके। डॉ विद्या चौहान ने अपने उद्द्बोधन मे कहा।समाज मे एक अच्छी एजेंडा बने उसी के तहत समाज हित मे काम करेंगे। हमारे समाज मे महिलाओं की भागीदारी को जोर देने की भी जरूरत है। गोपाल बाघे ने कहा कि तीनो जिले को एकजुटता करने के लिए एक फैडरेशन तैयार करने की जरूरत है ताकि तीनो जिले के समाज एक होकर काम कर सकेंगे। पुनीतराम चौहान, कहा कि जब समाज एकजुट होता है, तभी उसकी आवाज मजबूत बनती है और विकास के रास्ते खुलते हैं।और तीनों जिले एक साथ मिल कर काम करने की पहल किया जाए।राजेन्द्र चौहान ने जोशीला अंदाज में समाज को संबोधित किये।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन सुभाष चौहान ने किया।
इस अवसर पर बिलासपुर अपर आयुक्त हरिशंकर चौहान,महापौर जीवर्धन चौहान, जनपद अध्यक्ष हेमलता हरिशंकर चौहान, रामाधार चौहान, देवप्रसाद चौहान, चम्पत चौहान, महावीर चौहान, डॉ किशोर चौहान, महगुलाल चौहान, हेतराम चौहान,उजागर नन्द,विशिकेशन चौहान, संकीर्तन नन्द,गौतम चौहान, रामेश्वर चौहान, रूपलाल नन्द,गणेशी चौहान, हेमकुवार चौहान, देवराज दीपक,कमल चौहान,ओमप्रकाश चौहान,भुवन चौहान, सुकलाल चौहान,फुलसाय चौहान, शंकर चौहान,सुभाष चौहान, उजागर चौहान,सुधीर चौहान,सुदर्शन चौहान,के अलावा सैकडो समाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।




