Blog

राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और एकता की भावना को मिली मजबूती, नपा: अध्यक्ष तनुश्री कुलदीप सिंह राठौर


रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया में निकली विकासखंड स्तरीय विशाल तिरंगा यात्रा, उमड़ा देशभक्ति का जान सैलाब
बैरसिया नगर में आज विकासखंड स्तरीय हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा पीएम श्री सरोजिनी नायडू कन्या शाला से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई पीएम श्री स्कूल परिसर में संपन्न हुई। करीब एक किलोमीटर लंबी इस तिरंगा यात्रा में पीएम श्री स्कूल की छात्राएँ, सीएम राइज स्कूल के छात्र-छात्राएँ, खंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी तथा नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। लगभग 2000 लोगों ने तिरंगा थामकर देश प्रेम का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया।
जिसमें बैरसिया विधायक विष्णु खत्री, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती तनु कुलदीप सिंह राठौड़, एसडीएम आशुतोष शर्मा, जनपद सीईओ देवेश सराठे, थाना प्रभारी वीरेंद्र सेन , सहित अन्य अधिकारी यात्रा में मुख्य रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम के प्रभारी दिनेश शुक्ला ने पूरी यात्रा को व्यवस्थित और सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यात्रा के समापन पर आयोजित सभा में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती तनु कुलदीप सिंह राठौड़ ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा,। यह केवल एक साधारण यात्रा नहीं है, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के अटूट देश प्रेम की झलक है। इतनी बड़ी संख्या में आपके उत्साह को देखकर मुझे ऊर्जा मिलती है। आपने आज अपने आचरण और सहभागिता से सच्चे देशभक्त होने का परिचय दिया है।

Related Articles

ADVERTISEMENT