Blog

पूर्णाहुति के साथ पांच दिवसीय यज्ञ का संपन्न

रिपोर्टर विनय पटेल

बैरसिया मे ब्राह्मण समाज के द्वारा भगवान श्री परशुराम जी, शिव परिवार मां सरस्वती जी के प्राण प्रतिष्ठा के पांच दिवसीय हरिहरात्मक महायज्ञ महोत्सव बुधवार को, पूर्णाहुति के साथ पांच दिवसीय,यज्ञ का संपन्न, हुआ मंदिर भगवान श्री परशुराम जी, सहज विहार कॉलोनी पांच दिवसीय इस यज्ञ से आसपास का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। यज्ञ के अंतिम दिन वेद मंत्रोच्चार के साथ यज्ञाचार्य आचार्य पं प्रमोद पद्ममनाभ शास्त्री मंदिर हरसिद्धि मंदिर तरावली,एवं सर्व ब्राह्मण परिषद के संरक्षक, पंडित प्रमोद शास्त्री के द्वारा, भगवान श्री परशुराम जी, श्री शिव परिवार एवं मां सरस्वती जी, प्राण प्रतिष्ठा के साथ देवताओं की पूजा-अर्चना एवं हवन किया। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। वही भगवान परशुराम जी की प्रतिमा, पंडित अविनाश उपाध्याय, विवेक उपाध्याय की ओर से रही, वही पांच जोड़ों का, विवाह,भी संपन्न कराया गया, यह कार्यक्रम सभी धर्म प्रेमी बंधुओ के सहयोग से सहा आनंद संपन्न हुआ श्रद्धालुओं ने पूर्ण श्रद्धा से पूर्णाहुति दी। यज्ञाचार्य एवं अन्य पंडितगण ने वैदिक विधानों के साथ महायज्ञ को संपन्न कराया। इस मौके पर श्रद्धालुओं को यज्ञ संबंधित जानकारी प्रदान करते हुए यज्ञाचार्य पंडित प्रमोद शास्त्री ने कहा कि यज्ञ की उपासना के द्वारा मनुष्य पूर्ण मनोकामना को पूरा कर सकता है। प्राचीन काल में ऋषि-मुनि व राजा-महाराजाओं ने यज्ञ की उपासना के माध्यम से ही अतुल शक्ति प्राप्त कर अपने-अपने इष्ट की सिद्धि प्राप्त की थी। वही इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक विष्णु खत्री, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुबेर सिंह गुर्जर, बैरसिया भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर, आशीष तिवारी, भोपाल करोद से आये सर्व ब्राह्मण परिषद, एवं ग्रामीण क्षेत्र सहित शहर भर से ब्राह्मण समाज सहित अन्य समाजों के लोग बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए। वही बड़ी धूमधाम से भगवान परशुराम जी की प्राण-प्रतिष्ठा करके उनका जन्मोत्सव मनाया।

Related Articles

ADVERTISEMENT