Blog

भारतीय किसान संघ का 14वां अखिलभारतीयअधिवेशन 21, 22 व 23 फरवरी को गुजरात में

किसान संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी का होगा निर्वाचन

चार हजार से अधिक किसान प्रतिनिधि होंगे शामिल
रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया नई दिल्ली 18 फरवरी भारतीय किसान संघ का 14वां अखिल भारतीय अधिवेशन गुजरात प्रदेश के पालनपुर में 21, 22 व 23 फरवरी को आयोजित हो रहा है जिसमें देश भर के 600 से अधिक जिलों के भारतीय किसान संघ के जिला स्तर से लेकर प्रांत व प्रदेश स्तर के कार्यकर्ता शामिल होगें उक्त आशय की जानकारी देते हुये भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने बताया कि गुजरात के पालनपुर में देश भर से लगभग चार हजार किसान प्रतिनिधि आ रहे है जिनकी उपस्थिति में कृषि, किसान, संगठन के रचनात्मक, संगठनात्मक, आंदोलनात्मक विषयों पर चर्चा होगी। श्री मिश्र ने बताया कि भारतीय किसान संघ के देशव्यापी सदस्यता अभियान के उपरांत ग्राम समिति से प्रांरभ निर्वाचन की प्रक्रिया, तहसील, जिला, प्रांत व प्रदेश में संपन्न हो चुकी है। देश भर से आये किसान संघ के प्रतिनिधि लोकतांत्रिक प्रकिया से अखिल भारतीय कार्यकारिणी का निर्वाचन करेंगें

उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि होंगे नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी

किसान संघ के अखिल भारतीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय अधिवेशन के प्रथम दिन 21 फ़रवरी को उद्घाटन सत्र में नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे श्री बेरी एक अनुभवी नीति अर्थशास्त्री व अनुसंधान प्रशासक हैं तथा भारत सरकार में उनकी रैंक कैबिनेट मंत्री के बराबर है

किसान संघ का निर्वाचन कार्यक्रम घोषित

देश के सबसे बड़े किसान संगठन भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष, महामंत्री व कार्यकारिणी के निर्वाचन का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है जिसके अनुसार 5 फरवरी को साधारण सभा/प्रतिनिधि सभा की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जा चुका है 20 फरवरी को सुबह 10 बजे से 2 बजे तक अखिल भारतीय अध्यक्ष व महामंत्री के लिये नामांकन होगा उसी दिन 2ः30 बजे से 5 बजे तक नामांकन पत्रों का निरीक्षण होगा 21 फरवरी को 12 बजे तक नाम वापिसी तथा आवश्यकता पड़ने पर 22 फरवरी को सुबह 8 बजे से 2 बजे तक मतदान होगा। उसी दिन 3 बजे निर्वाचन के परिणाम की घोषणा की जायेगी 23 फरवरी को दोपहर 2 बजे अधिवेशन स्थल पर निर्वाचन परिणाम का अनुमोदन व प्रबंधकार्यकारिणी की घोषणा की जायेगी।

Related Articles

ADVERTISEMENT