महाशिवरात्रि पर नगर में निकाली बाबा भोलेनाथ की भव्य बारात

भूत प्रेत पिशाच बने बाराती,शिव पार्वती का हुआ विवाह
रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया।महाशिवरात्रि पर बुधवार को हर हर महादेव के जयकारों से शिवालय गूंज उठे।इस अवसर पर पूजा अर्चना के लिए सुबह से ही मंदिरों में श्रद्वालुओं की भरी भीड़ उमड़ पड़ी।दोपहर बाद तक पूजा अर्चना के लिए श्रद्वालु आते रहे।इस दौरान भजन कीर्तन का दौर भी चलता रहा।शिवरात्रि को लेकर नगर के मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई थी।श्रद्वालुओं की सुविधा के लिए जहां तड़के ही मंदिरों के पट खोल दिए गए थे।शिवालयों को दुल्हन की तरह सजाया गया था।नगर के सभी शिवालयों में श्रद्वालुओं का तांता लगा रहा।

बारात में शामिल झांकियों ने श्रद्वालुओं को किया आकर्षित
हिन्दू उत्सव समिति बैरसिया के तत्वाधान में नगर में भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली गई।हिन्दू उत्सव समिति बैरसिया के अध्यक्ष सुनील धाकड़ सहित सभी सदस्यों ने नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ परंपरा अनुसार शाम को गाजे बाजे के साथ स्थानीय सांवलिया मंदिर से बारात प्रारंभ कराई गई।
भगवान भोलेनाथ की बारात में शामिल भव्य चलित झांकियां श्रद्वालुओं का मन मोह रही थी।शिव बारात में भूत प्रेत पिशाच नर नारी किन्नर गंधर्व के साथ महादेव दूल्हा बनकर निकले।इस दौरान नगर के अनेक धार्मिक राजनैतिक सामाजिक संगठनों के अलावा नगर की धर्मप्रेमी जनता ने पुष्प बर्षा कर शिव बारात का भव्य स्वागत किया।
शिव बारात सांवलिया मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई दुर्गा मंदिर रेंज चौराह पर पहुंची यहां नगर के वरिष्ठ समाज सेवी रामगोपाल गुप्ता डल्लू भैया फैंस क्लब द्वारा बारातियों का स्वागत किया गया। और हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ।
इस अवसर पर पूर्व सांसद सुरेन्द्र सिंह ठाकुर पूर्व विधायक जोधाराम गुर्जर पूर्व विधायक भक्तपाल सिंह राठौड़ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती तनुश्री कुलदीप सिंह राठौड़ पूर्व नपा अध्यक्ष राजमल गुप्ता माखन लाल सर्राफ वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश शर्मा नगर के वरिष्ठ समाज सेवी दीपक दुबे ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मदन सिंह ठाकुर नजीराबाद ब्लाक अध्यक्ष कमलेंद्र सिंह सोलंकी लाला बना पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भगवान दास बियानी सहित बड़ी संख्या में श्रद्वालु मौजूद थे।