
ड्रिप व मलचिंग पद्धति खेती से हुआ जबरदस्त फायदा

सारंगढ़ क्षेत्र के रामटेक के युवा और शिक्षित कृषक अनिल पटेल पिता लंबोदर पटेल मिर्च, बैगन ,अदरक फूलगोभी, के खेती कर लाखों रुपए कमा रहे है
अनिल पटेल एक सामान्य कृषक परिवार से आते है जिसका पढ़ाई बीए के साथ आईटीआई में कोपा भी कंप्लीट कर चुके है अनिल बताते हैं कि उसका ध्यान हमेशा पढ़ाई के साथ कृषि कार्य में लगा रहता था शुरुआत में धान का फसल लेना चालू किया जिसमें खर्च के हिसाब से मुनाफा कम मिला फिर हरा साग सब्जी जैसे की मिर्ची टमाटर बैगन आदि खेती की आज अनिल पटेल लगभग 4 से 5 एकड़ में ड्रिप पद्धति एवं मल्चिंग से मिर्ची बैगन अदरक फूलगोभी के खेती कर लाखों रुपया का इनकम कर रहे हैं अनिल पटेल ने शासकीय योजना बागवानी मिशन से एक एकड़ में नेट हाउस से भी खेती किये है अनिल पटेल को हमेशा उनके पिताजी लंबोदर पटेल से सहयोग व मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहा।

अनिल पटेल की सफलता ने न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे गांव और अन्य युवाओं को भी प्रेरित किया है
अनिल पटेल के खेती से प्रेरित होकर गांव के 8-10 किसान और हरी सब्जी का खेती कर रहे हैं एवं लाखों रुपया की मुनाफा ले रहे हैं
अनिल पटेलअब अपने खेती के मॉडल को और आगे बढ़ाने की योजना बना रहें हैं. वे चाहते हैं कि सारंगढ़ क्षेत्र में में खेती एक आंदोलन बने, जिससे किसान अपनी जमीन से अच्छा फसल लेते हुए बेहतर आमदनी कमा सकें.

उनका सपना है कि आने वाले वर्षों में मत्स्य पालन से भी लाभ लेना चाहते हैजिसेस आमदनी बढ़ेगी और इससे उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी अनिल पटेल इस बात का प्रमाण है कि अगर सच्ची लगन और मेहनत हो, तो सीमित संसाधनों में भी सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है.





