कोरबा

छत्तीसगढ़ सदभाव पत्रकार संघ का प्रदेश स्तरीय चुनाव हुआ सम्पन्न

जिला संवाददाता यशपाल सिंह कि रिपोर्ट

कोरबा :मंगल भवन पाली में छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ के कार्य को गति प्रदान करने एवं संगठन का विस्तार करने के लिए आज संगठन के संरक्षक शंकर पांडेय ने कहा की छत्तीसगढ़ में हमारे संगठन को आगे बढ़ाने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है और लगातार इसके लिए प्रयास किया जा रहा है..

संगठन में 2 वर्ष पश्चात प्रदेश कार्यकारिणी की प्रथम चुनाव आज निर्वाचन अधिकारी के समक्ष पाली में किया गया..
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल साखरे एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी सृष्टि सिंह के मार्गदर्शन में नामांकन फार्म भराया गया चुंकि प्रदेशाध्यक्ष के साथ साथ अन्य पदाधिकारियों के लिए एक एक प्रत्याशियों ने ही फार्म भरा इसलिए चुनाव कराने की आवश्कता नही पड़ी इसलिए सभी प्रत्यासी निर्विरोध निर्वाचित हुए…

कार्यकारिणी की टीम में निम्नलिखित पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई..
प्रदेश महासचिव – भूपेंद्र प्रसाद पाण्डेय
प्रदेश कोषाध्यक्ष – प्रतीक मिश्रा
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष – राजेंद्र यादव
प्रदेश उपाध्यक्ष – कमल वैष्णव, दीपक शर्मा
प्रदेश संगठन सचिव – बलराम कुमार, फिरत दास महंत
प्रदेश् सह सचिव – अनिल श्रीवास
सभी कार्यकारिणी सदस्यों को पूर्व प्रदेशाध्यक्ष देवदत्त तिवारी ने शुभकामनाएं देते हुवे कहा की इस संगठन को आगे बढ़ाने हेतु सभी सदस्य मिलकर सामूहिक प्रयास करें..

छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ के प्रांतीय संरक्षक ने कहा की पत्रकार संगठन का उद्देश्य होता है की वे पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान, उनके अधिकार, पेंशन, एवं स्वास्थ बीमा के लिए लगातार प्रयासरत हैं जिसके फलस्वरूप छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून लागु किया गया जिसमे संशोधन की आवश्यकता है इसके लिए सभी संगठन मिलकर प्रयास कर रहे हैं आने वाले समय में संघ ले माध्यम से पत्रकारों के हित के हर संभव प्रयास किया जाएगा..

Related Articles

ADVERTISEMENT