छत्तीसगढ़

जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती प्रतिमा बरिहा ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सारंगढ़/ जनपद पंचायत सारंगढ़ क्षेत्र क्रमांक 21 की सदस्य श्रीमती प्रतिमा बरिहा ने ग्राम सुवरगुड़ा के किसानों की समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि ग्राम सुवरगुड़ा (पंचायत देवगांव) के किसानों का NCL हस्ताक्षर केड़ार मंडी में कराए जाने से किसानों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दूरी अधिक होने के कारण किसानों को समय और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, साथ ही आवागमन में भी कठिनाई हो रही है।
श्रीमती प्रतिमा बरिहा ने मांग की है कि किसानों की सुविधा, सुरक्षा एवं हितों को ध्यान में रखते हुए NCL हस्ताक्षर एवं धान खरीदी से संबंधित सभी प्रक्रियाएं भंडीसार मंडी में ही यथावत संचालित की जाएं।
उन्होंने प्रशासन से शीघ्र आवश्यक आदेश जारी कर किसानों को राहत प्रदान करने की अपील की है।
इस संबंध में श्रीमती प्रतिमा बरिहा ने कहा कि “किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन को सकारात्मक पहल करनी चाहिए। भंडीसार मंडी में ही समस्त प्रक्रिया जारी रखना किसानों के हित में होगा।”
किसानों ने भी इस पहल का समर्थन करते हुए प्रशासन से शीघ्र निर्णय लेने की मांग की है।
जिसमें मुख्य रूप से शुभराम बरिहा किशन कुमार चौहान, हवेष बरिहा, हेमलाल बरिहा , खिकलाल यादव , पीतामाबर सिदार किसान शामिल थे।

Related Articles

ADVERTISEMENT