छत्तीसगढ़

शिक्षा के अग्रदूत पूर्व विधायक श्री शमशेर सिंह जी…

अविभाजित मध्यप्रदेश में सारंगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक दानसरा निवासी आदरणीय श्री शमशेर सिंह जी ने सारंगढ़ अंचल में 1 जुलाई 1994 में दानेश्वर हाई स्कूल के नाम से दानसरा में विद्यालय की स्थापना कर अंचल में शिक्षा की स्तर को बेहतर करने का महत्वपूर्ण कदम उठाकर शिक्षा को नई दिशा प्रदान किये। इनके नेतृत्व में ग्राम दानसरा के बाद दानेश्वर हायर सेकेण्डरी स्कूल मल्दा ‘ब’ एवं दानेश्वर हाई स्कूल रेडा की स्थापना की गई और लगभग डेढ़ दशक तक बेहतर शिक्षा का लाभ अंचल वासियों को मिला, इन विद्यालय में अध्ययन करने वाले अधिकांश विद्यार्थी वर्तमान में महत्वपूर्ण पदों पर सेवा दे रहे हैं।
सारंगढ़ अंचल में निजी शिक्षण संस्थान के अग्रदूत कहें तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी उनके प्रयास व दूरदर्शी सोच को सादर प्रणाम व नमन

Related Articles

ADVERTISEMENT