भाजपा सरकार के केंद्रीय बजट पूरी तरह से निराशाजनक है… देवांगन

सारंगढ़/ केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2026-27 का केंद्रीय बजट 1 फरवरी दिन रविवार को सुबह 11 बजे संसद में पेश किया यह पहली बार है जब भारत मे केन्द्रीय बजट रविवार को पेश किया गया।यह लगातार 9 वी बार था जब उन्होंने आम बजट पेश किया।सारंगढ बिलाईगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ताराचन्द देवांगन ने भाजपा के केंद्रीय बजट को निराशा व्यक्त करते हुए इसे पूरी तरह फीका निराशाजनक और दिशाहीन बताया है। यह बजट आम जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है, जिसमें महंगाई और रोजगार जैसे अहम मुद्दों पर ठोस घोषणाओं का अभाव है। वहीं, आर्थिक वृद्धि के साथ युवाओं के लिए रोजगार बढ़ाने की चुनौती पर चिंता जताई है।जिलाध्यक्ष देवांगन ने निराशाजनक और फीका जनविरोधी और निराशाजनक बजट करार दिया।
रोजगार पर सवाल क्या बढ़ती अर्थव्यवस्था के बावजूद युवाओं को पर्याप्त रोजगार मिलेगा, और रोजगार सृजन की विशेष योजनाओं पर ध्यान देने की बात कही।वित्त मंत्री के 90 मिनट लंबे भाषण के बाद भी विभिन्न योजनाओं के लिए बजटीय आवंटन की स्पष्ट जानकारी नहीं मिली।
नीति निर्माण में समन्वय का अभाव कांग्रेस ने बजट से पहले यह सवाल भी उठाया था कि नई जीडीपी और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) श्रृंखला जारी होने के तुरंत बाद बजट के आंकड़ों को क्यों संशोधित किया जाना है।ग्रामीण अर्थव्यवस्था और आम आदमी बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था, महंगाई और आम आदमी के लिए पर्याप्त राहत का अभाव बताया गया। केंद्रीय बजट पूरी तरह का फीका है इस बजट से देश की जनता को ठगने की काम किया गया है।




