पंचायत सचिव पद पर सुरेंद्र सिंह राजपूत को मिली अनुकंपा नियुक्ति से हर्ष ।

रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया :जिला पंचायत भोपाल की मुख्य कार्यपालन अधिकारी इला तिवारी ( आईएएस ) ने गुरुवार को बैरसिया विकास खंड के गांव सेमरी खुर्द निवासी सुरेंद्र सिंह राजपूत को पंचायत सचिव पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करते हुए जनपद पंचायत बैरसिया की ग्राम पंचायत खजुरिया रामदास में पंचायत सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें की करीव आठ दस माह पूर्व ग्राम पंचायत दोहाया में पदस्थ पंचायत सचिव राजाराम राजपूत का शासकीय सेवा में रहते हुए बीमारी उपरांत देवलोक गमन हो गया था। उनके पुत्र सुरेंद्र राजपूत ने अनुकंपा नियुक्ति हेतु जिला पंचायत भोपाल में आवेदन किया था। उक्त अनुकंपा प्रकरण में ततपरता दिखाते हए जिला सीईओ ने पंचायत सचिव पद पर सुरेंद्र सिंह राजपूत का अनुकंपा नियुक्ति आदेश जारी किया है। इस पर क्षत्रीय राजपूत विकास संगठन के भोपाल जिला अध्यक्ष पूरन सिंह पटेल ने एवं पंचायत सचिव संघ के ब्रजेश भदौरिया सहित पदाधिकारियों ने जिला सीईओ का आभार व्यक्त करते हुए हर्ष व्यक्त किया है।





