Blog
कर्मचारियों की बाकी मांगें भी जल्द होगी पूरी, मुख्यमंत्री ने कहा, अभी डीए की मांग पूरी हुई है, जल्द ही अन्य मांगों पर भी…इस ऐलान का स्वागत किए बरमकेला के इस कर्मचारी संगठन

बरमकेला /सारंगढ़ 11 जनवरी 2026। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की मांगों को लेकर खास ऐलान कर दिया है। एक तरफ जहां महंगाई भत्ता को 55 प्रतिशत से बढाकर 58 प्रतिशत कर दिया गया है, वहीं अन्य मांगों को लेकर भी अपनी सहमति दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि महंगाई भत्ता आज बढ़ाने का ऐलान किया है, कर्मचारियों की अन्य मांगों को भी जल्द पूरा जायेगा।
जिस पर कर्मचारी नेता सुभाष चौहान, शिक्षक नेता नंदकिशोर पटेल नें स्वागत किया और आशा अपेक्षा किए की जल्द ही बाकि मांग पूरी हो।



