
अंतर विभागीय ड्यूस बॉल प्रतियोगिता 3 जनवरी 2026 को भव्य शुभ आरंभ किया गयाl
इस प्रतियोगिता का पहला मैच एसडीएम 11 धर्मजयगढ़ एवं एसडीएम 11 लेलूंगा के मध्य खेला गयाl
एसडीएम 11 धरमजयगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया तथा निर्धारित 20 ओवर में 140 रन बनाएl धर्मजयगढ़ के बल्लेबाज रविंद्र ने शानदार 34 रनों की पारी खेली जबकि धनंजय को तीन विकेट प्राप्त हुआ इसके जवाब में एसडीएम 11 लेलूंगा ने बड़े ही रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से यह मैच अपने नाम कीl
लेलूंगा के बल्लेबाज दिलेश्वर ने शानदार 48 रनों की पारी खेली और मैन ऑफ़ द मैच का खिताब अपने नाम किया l
इस मैच का शुभारंभ रायगढ़ के विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री संजय पटेल के द्वारा की गई टॉस की प्रक्रिया में रायगढ़ जिले के खिलाड़ी श्री महेंद्र साहू श्री शास्त्री प्रधान उपस्थित थे जबकि आयोजन समिति जिला प्रशासन रायगढ़ के तरफ से श्री विकास रंजन ने इस मैच को संपन्न कराया l
वही प्रतियोगिता का दूसरा मैच 4जनवरी 2026 को एसडीएम 11 रायगढ़ तथा एसडीएम 11 खरसिया के बीच आईटीआई ग्राउंड में प्रातः 10:00 बजे से खेला जाएगा







