Blog
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के गाली बाज लाइनमैन पर हो सख्त कार्रवाई – भाकिसं

रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया शनिवार को भारतीय किसान संघ ने मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के लाइनमैन पर सख्त कार्रवाई के लिए जे ई को ज्ञापन सौंपा है आपको बता दे कि किसानों को बैरसिया के भूरी पठार सब स्टेशन के अंतर्गत 10 घंटे बिजली नही मिलने से परेशान है जिसके संबंध में जानकारी लेने के लिए एक जागरूक किसान ने जब भूरी पठार सब स्टेशन पर पदस्थ प्रदीप पाराशर लाइनमैन को फोन कर बिजली आपूर्ति की जानकारी के लिए फोन लगाया तो लाइन मेन का गुस्सा सातवें आसमान पर नजर आया किसान को लाइन मेन में गाली गलौज की जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है हालांकि संबंधित एई ने सख्त कार्रवाई की बात कही है वहीं भारतीय किसान संघ ने चेतावनी देते हुए कहा कि गाली बाज लाइन मेन पर विद्युत विभाग ने यदि कार्रवाई नहीं की तो किसान संघ जल्द विशाल आंदोलन करेगा





