लैंड पुलिंग एक्ट निरस्त होने के बाद किसानों ने निकाली उज्जैन शहर में रैली

भारी संख्या में मातृशक्ति रही उपस्थित


पटाखे फोड़ व गुलाल उड़ाकर मनाई किसानों ने दीपावली व होली
रिपोर्टर विनय पटेल
उज्जैन। भारतीय किसान संघ के आंदोलन के बाद मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा सिंहस्थ क्षेत्र से लैंड पुलिंग एक्ट निरस्त करने के बाद उज्जैन नगर में रैली निकालकर के किसानों ने पटाखे फोड़ व गुलाल लगाकर जमकर दीपावली व होली मनाई। लैंड पुलिंग कानून वापिस होने पर किसानो ने जमकर ढोल नगाड़े बजाये पर नाचे। रैली के पूर्व किसान संघ के पदाधिकारियों ने अंगारेश्वर महादेव मंदिर में सिंहस्थ क्षेत्र की मिटटी से महादेव का अभिषेक किया और भगवान महादेव से सिंहस्थ के सफल आयोजन की कामना की। इस अवसर पर भारी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।
लैंड पुलिंग से प्रभावित 17 गांव के किसानों ने मनाया जश्न
किसान संघ द्वारा आयोजित रैली में लैंड पुलिंग से प्रभावित 17 गांवों के किसान सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए। रैली में चलते हुए किसानों ने भारतीय किसान संघ जिंदाबाद के जमकर नारे लगाए। रैली मार्ग में स्थान स्थान पर मिठाई खिलाकर व पुष्प वर्षा कर किसानों की रैली का अभिनंदन किया।
टावर चौक पर हुई सभा
टावर चौक पर हुई किसान सभा को किसान संघ के केंद्रीय नेताओं में पंजाब से आई अखिल भारतीय उपाध्यक्ष सुशीला विश्नोई, क्षेत्र संगठन मंत्री महेश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना, प्रान्त मंत्री भारत सिंह बैंस, प्रांत महामंत्री रमेश दांगी ने संबोधित किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख राघवेन्द्र सिंह पटेल, प्रांत संगठन मंत्री अतुल माहेश्वरी, सह संगठन मंत्री दिनेश शर्मा, प्रांत अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पटेल उपस्थित रहे। सभा में संबोधन में किसान नेताओं ने लैंड पुलिंग कानून निरस्त करने पर सरकार का आभार व धन्यवाद जताया।




