छत्तीसगढ़रायगढ़

लोकसभा सांसद रायगढ़ माननीय श्री राधे श्याम राठिया जी के द्वारा संकुल स्तरीय सांसद खेल महोत्सव ग्राम पंचायत सरायपाली का भव्य शुभारंभ

युवाओं एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहन एवं राष्ट्र की खेल-संस्कृति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन संपूर्ण प्रदेश में किया जा रहा हैl

इस खेल महोत्सव में 15 वर्ष आयु वर्ग से 35 वर्ष आयु वर्ग के महिला /पुरुष खिलाड़ी एक एकल एवं दलिए खेलों में अपनी प्रतिभा का जौहर संकुल स्तर, विकासखंड स्तर, जिला स्तर एवं संसदीय स्तर पर दिखाने हेतु ऑनलाइन पंजीयन किए हैंl ग्राम पंचायत सरायपाली में दो दिवसीय संकुल स्तरीय सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य सुबह आरंभ आज दिनांक 30 अक्टूबर को रायगढ़ लोकसभा सांसद माननीय श्री राधे श्याम राठिया जी के कर कमल से किया गया l


सांसद महोदय द्वारा इसी खेल महोत्सव को लेकर सभी खिलाड़ियों को अग्रिम बधाई दी साथ ही साथ जीवन में खेल के महत्व को बताया lमाननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का खेल के प्रति दृष्टिकोण, युवाओं के जीवन में खेल के महत्व को भी माननीय सांसद महोदय के द्वारा बताया गयाl


इस खेल महोत्सव में व्यक्तिगत खेल के अंतर्गत 100 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़ ,लंबी कूद बैडमिंटन, गेडि दौड़ एवं फुगड़ी शामिल है वही समूह खेलों में कबड्डी ,खो-खो ,रास्साकशी एवं वॉलीबॉल शामिल हैl


इस कार्यक्रम में तमनार के जिला पंचायत सदस्य श्री बंशीधर चौधरी ,जिला भाजपा उपाध्यक्ष श्री नरेश पांडा , मंडल अध्यक्ष रोड़ोंपाली श्री सरोज बेहरा, श्री महेंद्र पटेल ,श्री महेश bhoy पूर्व महामंत्री एवं अध्यक्ष साला विकास समिति सराईपाली, जनपद सदस्य श्रीमती कमला सुभाष मित्तल , श्री कमल rathiya,श्रीमती प्रेम कुमारी rathiya, श्रीमती शकुंतला rathiya, समाजसेवी श्री सुभाष मित्तल ,श्री उद्धव पांडा, श्री शेष देव पांडा, श्री गंगाधर प्रधान, श्री संतोष यादव, ग्राम सरायपाली के सरपंच श्री ईश्वर किसान, उप सरपंच श्री संदीप भोय, अनंत राम भगत , डॉक्टर प्रसाद राठिया ,शंकर प्रसाद राठिया छोहर लाल यादव, जय गुप्ता, शंकर जायसवाल, सीताराम sidar, लक्ष्मी सोनी, सुदामा अगरिया, श्याम सुंदर dansena, विकासखंड शिक्षा अधिकारी तमनार श्रीमती मोनिका गुप्ता संकुल प्राचार्य श्री प्रमोद वर्मा, प्राचार्य rabo श्री कार्तिक सर sidar, प्राचार्य jivari श्री कृष्ण कुमार राठिया, व्यायाम शिक्षक श्री चंद्रमणि गुप्ता ,श्री फानिंद चौधरी, श्रीमती मधु मैत्री, शैलेंद्र इक्का ,संकुल समन्वयक श्री विकास रंजन , श्री हेतराम पटेल, श्री अरुण प्रधान श्री जयप्रकाश शर्मा ,श्री धनेश्वर सिदार एवं पांच संकुल के शिक्षक के साथ-साथ ग्राम वासी उपस्थित थे l

Related Articles

ADVERTISEMENT