इंदर सिंह राजपूत भाजपा बैरसिया ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष बने

इंदर सिंह राजपूत ने दायित्व मिलने पर सभी वरिष्ठ नेतृत्व का किया धन्यवाद
रिपोर्टर विनय पटेल

बैरसिया। वरिष्ठ नेतृत्व की मंशा अनुसार भारतीय जनता पार्टी के भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव,एवं जिला ग्रामीण अध्यक्ष तीरथ सिंह मीणा ने 26 सदस्यों की कार्यकारिणी घोषित कर दी उन्होंने बताया कि नई टीम में छह उपाध्यक्ष एवं 6 मंत्री समेत ,चार महिलाएं शामिल की गई हैं यह समिति विधायक विष्णु खत्री की अनुंशसा पर जिला अध्यक्ष तीरथ सिंह मीणा की सहमति से बनाई गई है ओर मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कार्यकारिणी की घोषणा की ,
इस कार्यकारिणी में संगठन ने इंदर सिंह राजपूत को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी संगठन ने विकासोन्मुख सोच और सक्रिय योगदान को देखते हुए राजपूत नेता को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। उम्मीद जताई गई है कि पार्टी के लक्ष्यों की पूर्ति और क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इंदर सिंह राजपूत को उपाध्यक्ष बनने की सूचना सूची जैसे ही सोशल मीडिया ग्रुप में डाली गई उस समय से ग्रामीण क्षेत्र के किसानों द्वारा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बधाई देने का क्रम चालू हो गया एवं विभिन्न संगठनों ने बधाइयां दी विधायक विष्णु खत्री, तीरथ सिंह मीणा चंद्रशेखर यादव ,कुबेर सिंह गुर्जर, द्वारा उज्जवल भविष्य की कामना सहित शुभकामनाएं दी
इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि जसवंत गुर्जर, जनपद सदस्य विनोद शाक्य ने जनपद पंचायत बैरसिया में एक कार्यक्रम आयोजित किया पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया गया इस अवसर पर बड़ी संख्या में आम नागरिक , जनप्रतिनिधियों सचिव सहित भाजपा की कार्यकर्ता उन्हें लगातार शुभकामनाएं व बधाइयां दी जा रही हैं