Blog

बैरसिया में स्वच्छ भारत मिशन के तहत सामूहिक स्वच्छता अभियान का आयोजन

महापौर मालती राय, विधायक विष्णु खत्री व नगर पालिका अध्यक्ष तनुश्री कुलदीप सिंह राठौड़ की सहभागिता
रिपोर्टर विनय पटेल
, बैरसिया।स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छ जोड़ी अभियान के तहत बैरसिया नगर में शनिवार को एक विशेष सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में भोपाल नगर निगम की महापौर श्रीमती मालती राय, क्षेत्रीय विधायक विष्णु खत्री और नगर पालिका परिषद बैरसिया की अध्यक्ष श्रीमती तनुश्री कुलदीप सिंह राठौड़ सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और नगर वासियों ने भाग लिया।अभियान के अंतर्गत नगर के मुख्य मार्ग, दशहरा मैदान एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई की गई। साथ ही स्थानीय दुकानदारों को डस्टबिन और कपड़े के थैले वितरित कर उन्हें प्लास्टिक के उपयोग से बचने का संदेश भी दिया गया।इस अवसर पर विधायक विष्णु खत्री ने कहा,”नगर निगम भोपाल और नगर पालिका परिषद बैरसिया स्वच्छता की जोड़ी बनकर कार्य कर रही हैं। दीपावली का त्योहार नजदीक है और घरों के साथ नगर की सफाई भी उतनी ही जरूरी है। मैं महापौर श्रीमती मालती राय का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने बैरसिया को इस अभियान के लिए चुना और स्वयं आकर अपनी सक्रिय सहभागिता दी।”महापौर श्रीमती मालती राय ने भी नगरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया और स्वच्छ बैरसिया के संकल्प को दोहराया।इस अवसर पर एमआईसी सदस्य आर.के. सिंह,जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि कुबेर सिंह गुर्जर भाजपा जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष राजमल कुशवाह ,भाजपा जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष पूरन सिंह पटेल, एवं श्रीमती जया साहू महामंत्री श्रीमती सावित्री मालवीय नगर मंडल अध्यक्ष अंशुल आगर पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेन्द्र सक्सेना नगर के सभी पार्षदगण, भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई और भविष्य में इस अभियान को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

ADVERTISEMENT