श्रीमती राजकुमारी सुंदर लाल केवट बनीं मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव

रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया।। राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अलका लांबा द्वारा मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इस नवगठित टीम में बैरसिया की सक्रिय और समर्पित कांग्रेस नेत्री श्रीमती राजकुमारी सुंदर लाल केवट को प्रदेश महिला कांग्रेस में प्रदेश महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।श्रीमती राजकुमारी सुंदर लाल केवट इससे पूर्व भी प्रदेश कांग्रेस सचिव, जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सक्रिय भूमिका निभा चुकी हैं। संगठन में उनके लंबे अनुभव और जमीनी पकड़ को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी गई है।नई जिम्मेदारी मिलने पर श्रीमती केवट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अलका लांबा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं आभारी हूं। मैं ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत करने का पूरा प्रयास करूंगी।”प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने श्रीमती राजकुमारी सुंदर लाल केवट को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में महिला कांग्रेस को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।
