भोपाल विभाग भोजपुर जिले के माँ हरसिद्धि खंड मेंगरा कलाँ मंडल में पांच अक्टूबर को पद संचलन निकाला जायेगा

रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष मेंगरा कलाँ मंडल में निकाला जायेगा भव्य पथ संचलन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 1925 में डां केशव बलिराम हेडगेवार जी द्वारा की गई तब से लेकर आज तक संघ राष्ट्र निर्माण के कार्य में लगा हुआ है। संघ अपनी शाखाओं के माध्यम आज भारत और भारत के बहार भी स्वयंसेवक तैयार करता है। संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त संघ अब प्रत्येक घर घर तक पहुंच रहा है आने वाले विजयादशमी उत्सव मंडल केंद्र अलग अलग तिथियों में संचलन निकाला जायेगा भोपाल विभाग भोजपुर जिले के मां हरसिद्धि खंड में मेंगरा कलां मंडल में 5 अक्टूबर को पथसंचलन निकाला जायेगा जिसमें मंडल के प्रत्येक ग्राम के प्रत्येक घर से पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों की उपस्थिति रहें इसके लिए मेंगरा कलां मंडल कार्यकताओं की बैठक हुई जिसमें खंड के प्रचारक ने सभी स्वयंसेवकों को टोली बनाकर हर घर सम्पर्क का लक्ष्य दिया और कहा कि संघ का शताब्दी वर्ष हम सब के लिए सौभाग्य का विषय है और हम सभी का कर्तव्य है कि हम पूर्ण निष्ठा और लगन से हर घर सम्पर्क कर हर घर गणवेश अभियान को सफल बनाना है और मेंगरा कलां मंडल को पूर्ण मंडल बनाना है जिसके प्रत्येक ग्राम में शाखा हो बैठक में खंड के खंड कार्यवाह, मंडल पालक, मंडल प्रमुख, मंडल कार्यवाह , भोजपुर जिले के कृषक कार्य प्रमुख और स्वयंसेवक बुंध उपस्थित रहे
