Blog
गणपति बप्पा मोरिया घर-घर विराजे विघ्नहर्ता

जिला बलौदबाजार
बलौदबाजार से धीरेन्द्र साहू
बलौदाबाजार//जिले में गणेश चतुर्थी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर सहित क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में जगह-जगह एवं घरों के पंडालों में भी भगवान गणपति की अलग-अलग मुद्राओं में मूर्तियां स्थापित की गई। सुबह से ही श्रद्धालु तैयारियों में जुटे रहे। बुधवार को शुभ मुहूर्त में विभिन्न जगहों पर सजे पंडालों व घरों में गणपति की स्थापना की गई। भक्तो ने मिट्टी से बनी प्रतिमाओं की विधि-विधान से पूजा कर स्थापना की। भगवान गणेश को लड्डुओं का भोग लगाया गया। दोपहर बाद जिले में नगर सहित अंचल के विभिन्न मंडलों व गली-मोहल्लों में स्थापित भगवान गणपति की प्रतिमाओं को शोभायात्रा के साथ भ्रमण करवाया गया। विभिन्न जगहों पर झांकियों में भगवान गणपति अलग-अलग मुद्राओं में विराजमान किए गए।