पीएम श्री शासकीय सरोजिनी नायडू कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सव।

विश्व में भारत की गुरु परंपरा अंगूठी है गुरुओं के त्याग और समर्पण के कारण ही भारत विश्व गुरु बना था राजीव शर्मा
रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया। शासन के निर्देशानुसार पीएम श्री शासकीय सरोजिनी नायडू कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैरसिया में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के प्रांतीय सह संगठन मंत्री राजीव शर्मा विकासखंड शिक्षा अधिकारी आरएन श्रीवास्त्री शिक्षक पर्वत सिंह राजपूत प्रभारी प्राचार्य श्रीमती सुजाता पुरोहित प्रधानाध्यापक आर सी गोयल सेवानिवृत शिक्षक के एल साहू श्रीमती कांता शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर सभी मंचासीन अतिथियों का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। पी एम श्री की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से गुरुओं के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।जिसमें कविता पाठ भाषण और संस्मरण शामिल हे।मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के प्रांतीय सह संगठन मंत्री राजीव शर्मा ने गुरु की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु पूर्णिमा जिसे हम व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता हे।भारत में यह एक महत्वपूर्ण त्यौहार हे।गुरु पूर्णिमा हमे अपने जीवन में गुरुओं के महत्व को याद दिलाता हे।जिन्होंने हमें ज्ञान और मार्गदर्शन प्रदान किया हे।विश्व में भारत की गुरु परंपरा अनूठी हे गुरुओं के त्याग और समर्पण के कारण भारत विश्व गुरु बना था।उपस्थित समस्त स्टाफ को इस अवसर पर सम्मानित किया गया इस अवसर पर शिशुपाल सिंह राजपूत सुरेश अहिरवार एम एस ठाकुर श्रीमती निधि श्रीवास्तव किरण निखोरिया रमा दांगी बीड़ी विश्वकर्मा समीक्षा भार्गव रचना ठाकुर शमीम अख्तर आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे ।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक दिनेश शुक्ला ने किया एवं आभार प्रभारी प्राचार्य श्रीमती सुजाता पुरोहित ने व्यक्त किया
