बेमेतरा
रंगों के जगह खून से लाल हुआ सड़क,3 की मौत

लाइव भारत 36 न्यूज़ से बलौदाबाजार से धीरेन्द्र साहू
बलौदाबाजार//बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम बिनौरी में आज भयंकर सड़क हादसा हुआ, जिसमें मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में पिता-पुत्र सहित एक अन्य व्यक्ति शामिल है। हादसे के बाद कार चालक ने पलारी थाना पहुंचकर खुद को सरेंडर कर दिया।
