Blog

पूर्णाहुति के साथ श्रीराम महायज्ञ का समापन, हुआ प्रसाद वितरण श्री बाबाजी घाट मंदिर ग्राम दामखेड़ा

पूर्णाहुति के साथ श्रीराम महायज्ञ का समापन, हुआ प्रसाद वितरण

संवाददाता विनय पटेल

बैरसिया तहसील के दामखेड़ा ग्राम में आज सात दिवसीय श्री बाबाजी घाट मंदिर में नव कुंड अत्मक श्रीराम महायज्ञ  का पूर्णाहुति के साथ  आज समापन हुआ। आचार्यो  पंडित विष्णु प्रसाद शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 108 यजमानों से पूर्णाहुति दिलाई। इसी के साथ महायज्ञ को विराम दिया गया इस महायज्ञ में प्रतिदिन 2 से ढाई हजार लोगों भोजन किया अंतिम दिन 10 से 12000 की जनसंख्या ने प्रसाद ग्रहण किया। एवं समस्त ग्राम वासियों ने बढ़-चढ़कर धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया ग्राम दामखेड़ा में ऐसा लग रहा था कि मानो कि स्वर्ग में है में धार्मिक आयोजन के अंतिम दिवस सभी जवानों ने यज्ञाचार्य का आशीर्वाद ग्रहण किया   पंडित विष्णु प्रसाद शास्त्री महाराज ने रामनाम को सभी मनोरथ पूर्ण करने वाले कामधेनु गाय के समान बताया। महायज्ञ के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। कई यजमान याज्ञ परिसर में स्थापित कलश प्रसाद के रूप में अपने घर ले गए। मुख्य यज्ञाचार्य पंडित विष्णु प्रसाद शास्त्री   मौजूद रहे।

  यजमानों ने पूर्णाहुति समर्पित कर यज्ञशाला की परिक्रमा लगाई। वहीं पूरे दिन संगीत मय धुन में श्री राम संकिर्तन व भंडारा चलता रहा, जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

श्रीमद् राम कथा भजन विष्णु प्रसाद शास्त्री
–  ने श्रीकृष्णलीला एवं राम जन्म उत्सव महोत्सव के अंतिम दिन ब्रज की होली लीला का मंचन किया। फूलों व रंग-गुलाल, लट्ठमार होली का सजीव मंचन किया। कुछ देर के लिए पांडाल होली के रंग में रंग गया।

यजमानों को श्रीराम लला शिव परिवार मां दुर्गा , दर्शन को मंदिर पहुंचाया

Related Articles

ADVERTISEMENT