महिला के साथ सुने घर में अश्लील हरकत कर बेइज्जत करने वाला आरोपी देवर को मालखरौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर

लाइव भारत 36न्यूज़ से विजय धिरहे
नवीन जिला सक्ति थाना मालखरौदा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना मालखरौदा क्षेत्रान्तर्गत महिला दिनाँक 25.08.2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनोंक घटना 24.06. 2024 के दोपहर 2.30 बजे जब इसका पति घर पर नहीं था तो मामले की प्रार्थिया अपने पति को फोन करने अपने देवर सुरेश कुमार सारथी के घर फोन करने गयी थी तो आरोपी देवर सुरेश कुमार सारथी पिता फिरतु राम सारथी उम्र 35 वर्ष साकिन सकरां पिडिता को अकेला पाकर उसके प्रति बुरी नियत रखते हुये उसका हाथ बांह पकडकर उसको बिस्तर पर लेटा कर उसके साथ गलत हरकत करने लगा कि प्रार्थिया कि रिपोर्ट पर तत्काल आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा (भा०पु० से०), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया सक्ती सुश्री रमा पटेल एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती श्री मनीष कुंवर को अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही करते हुये मामले के आरोपी सुरेश कुमार सारथी पिता फिरतु राम सारथी उम्र 35 वर्ष साकिन सकर्रा थाना मालखरौदा जिला सक्ती का पत्ता तलाश कर आरोपी को दिनांक 26.08.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्य वाही में थाना प्रभारी मालखरीदा निरीक्षक श्री राजेश पटेल, उप निरीक्षक सी०पी० कंबर, सउनि आदित्य प्रताप सिंह आर.क० 69 शिव गोपाल रात्रे, आर. क्र.242 बेठियार सिदार का विशेष योगदान रहा।




