भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सरगुजा संभाग सह प्रभारी बने प्रवीण यादव

लाइव भारत 36 न्यूज़ से विजय धीरहे की रिपोर्ट
नवीन जिला शक्ति भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव की सहमति से भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के संभाग प्रभारियों की नियुक्ति किया गया जिसमें शक्ति जिला विधानसभा चंद्रपुर के मालखरौदा निवासी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता प्रवीण यादव को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा सरगुजा संभाग का सह प्रभारी बनाया गया है जिसमें कार्यकताओं में भारी उत्साह और खुशी का माहौल है ।जहां नव नियुक्त सह प्रभारी प्रवीण यादव का कहना है कि पार्टी द्वारा जो मेरे को दावित्व शौपा है उसमें खरा उतरूंगा और पार्टी के विचार धारा को आगे बढ़ाने का काम करूंगा व किसानों की हर समस्याओं को दूर करते हुए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सरगुजा संभाग की हर समस्याओं को निराकरण करने की बात कही । तथा नवीन पद मिलने के बाद प्रथम आगमन प्रवीण यादव द्वारा अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ मां अष्टभुजी दर्शन करने आडभार पहुंचे जहां अष्टभुजी दर्शन करने पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किए और भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ सरकार की पूरे काम निष्ठा पूर्वक करने की बात कही।




