Blog

भव्य होली मिलन सम्मेलन में उमड़ा उत्साह, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश

संवादाता मोहन चौहान लाइव भारत 36न्यूज

कोरबा : भारतीय जनता पार्टी मंडल भिलाई बाजार, जिला कोरबा द्वारा रलिया (नर्सरी) स्थित शक्ति केंद्र में आयोजित भव्य कार्यकर्ता होली मिलन सम्मेलन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मंडल के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।


कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन एवं स्वागत उद्बोधन से हुई। इसके पश्चात होली गीतों की मधुर धुनों पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया। पूरे परिसर में “भारत माता की जय” और संगठनात्मक नारों की गूंज से वातावरण देशभक्ति और उत्साह से सराबोर रहा।
इस अवसर पर होलिया गीत-संगीत का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ढोल-नगाड़ों और वाद्ययंत्रों की थाप पर सभी ने जमकर आनंद लिया।


विशेष आकर्षण रहा कि महिला कार्यकर्ताओं द्वारा अनेक सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसने सभी का मन मोह लिया। उनकी सक्रिय सहभागिता ने यह सिद्ध कर दिया कि संगठन की मजबूती में मातृशक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, आगामी योजनाओं और जनसेवा के संकल्प को दोहराया। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

अंत में सामूहिक प्रतिज्ञा और स्नेहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए इसे यादगार बताया।

ऐसे ऊर्जावान और प्रेरणादायक आयोजन ने यह साबित कर दिया कि मंडल भिलाई बाजार के कार्यकर्ता हर परिस्थिति में संगठन के साथ मजबूती से खड़े हैं।

Related Articles

ADVERTISEMENT