मयंक पटेल के नेतृत्व में विशाल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर सालर मे आयोजित

सालर। ग्राम पंचायत भवन सालर में सोमवार को एक विशाल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मयंक पटेल के प्रयासों से तथा त्रिलोचन नेत्रालय, संबलपुर के सहयोग से संपन्न हुआ।
शिविर में सालार एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपने आंखों की जांच करवाई। विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों की टीम ने आधुनिक उपकरणों के माध्यम से लोगों की आंखों की जांच की तथा आवश्यकता अनुसार मरीजों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए।
चिकित्सकों ने उपस्थित लोगों को आंखों की नियमित जांच कराने, संतुलित आहार लेने, धूल-धुएं से बचाव करने तथा मोबाइल और टीवी का सीमित उपयोग करने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। साथ ही आंखों की स्वच्छता और देखभाल के सरल उपायों की जानकारी प्रदान की।
ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों से जरूरतमंद लोगों को काफी राहत मिलती है। आयोजकों ने भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। इस मौके पर मुख्य रूप से सालर के सरपंच प्रतिनिधि उज्वल सारथी, नरेश पटेल, देवनंद पटेल,निर्मल पटेल,विनय पटेल, वाशु पटेल,लोकेश पटेल के साथ और भी लोग उपस्थित रहे।





