सक्ति

दिशा दर्शन भ्रमण कार्यक्रम के तहत महिला स्व सहायता समूहों का पुरी रवाना

लाइव भारत 36 न्यूज से  विजय धिरहे

सक्ती, 20 फरवरी 2026// जिला सक्ती अंतर्गत संचालित महिला स्व सहायता समूहों की अध्यक्षों एवं सदस्यों को दिशा दर्शन भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत अध्ययन एवं अवलोकन हेतु जिला पुरी (ओडिशा) के लिए रवाना किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला स्व सहायता समूहों को सफल उत्पादक समूहों की कार्यप्रणाली, प्रबंधन, विपणन व्यवस्था एवं स्वरोजगार मॉडल का प्रत्यक्ष अध्ययन कराना है, ताकि वे अपने जिले में भी इन मॉडलों को अपनाकर आर्थिक गतिविधियों को सशक्त बना सकें। भ्रमण के दौरान समूह की महिलाएं जिला पुरी के महिला स्व सहायता उत्पादक समूहों के कार्यों का अवलोकन करेंगी। साथ ही वे पुरी एवं भुवनेश्वर के विभिन्न प्रमुख स्थलों का निरीक्षण भी करेंगी, जिससे उन्हें नए अनुभव प्राप्त होंगे और नवाचार के लिए प्रेरणा मिलेगी। प्रशासन द्वारा इसे महिला स्व सहायता समूहों को सशक्त बनाने तथा उनकी आर्थिक उन्नति को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Related Articles

ADVERTISEMENT