बलौदा बाजार

राष्ट्रीय राजमार्ग 130 बी एक बार फिर हुआ लहू से लाल सेल-छांछी के मध्य दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 3 की दर्दनाक मौत

लाईव भारत 36 न्यूज से धीरेन्द्र साहू

एक साथ 3 चिताएं जलने से गांव में पसरा मातम

रायपुर //रायपुर संभाग के बलौदा बाजार जिला के कसडोल थानांतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 130 बी के सेल और छाछी के मध्य दर्दनाक सड़क हादसे की जानकारी सामने आ रही है, मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात तकरीबन 7 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 3 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई है।कसडोल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्राम तुरकीनडीह के मृतक रथराम पिता सुन्दरलाल केवट उम्र 53, फिरतु पिता-बुधुराम केंवट उम्र 38 और दूरदेशी पिता-समारु उम्र 65 शामिल है।

इधर पुलिस मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन की पतासाजी में जुटी है। 
          पीड़ित परिजनों ने बताया कि सुबह तीनों मृतक खाना खाकर विवाह हेतु लड़की देखने निकले थे। शाम को घर लौट रहे थे तभी  लगभग 7 बजे रात को ग्राम छान्छी नहर और एक ढाबे के मध्य किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाईक सवार तीनों गिर गए जिससे दो की मौत घटना स्थल पर ही हो गई,जबकि तीसरे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। तीनों शवों का दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह पंचनामा कर पोस्ट मार्टम पश्चात तीनों शव परिजनों को सौंप दिया। इधर घटना की खबर सुनते ही गांव में मातम का माहौल बन गया। पहली बार गांव मे एक साथ तीन चिताएं जलते देख लोगों के आंसु नहीं रुक रहे थे।

Related Articles

ADVERTISEMENT