स्कूल दानसरा में विद्युत विभाग की रजत जयंती का भव्य आयोजन

हाई स्कूल दानसरा में विद्युत विभाग की रजत जयंती (25 वर्ष पूर्ण होने) के अवसर पर एक गरिमामय एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि श्री ज्योति पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती के पूजन के साथ किया गया। विद्यालय परिवार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।
अपने ओजस्वी उद्बोधन में श्री संजय भूषण पांडेय ने विद्युत विभाग की 25 वर्षों की उल्लेखनीय उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि
“बिजली केवल सुविधा नहीं, बल्कि विकास की आधारशिला है।”
उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं तकनीकी ज्ञान अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा दी।
विशिष्ट अतिथि श्री ज्योति पटेल ने सौर ऊर्जा की उपयोगिता एवं ऊर्जा संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूक रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें देशभक्ति गीत एवं मनमोहक नृत्य विशेष आकर्षण रहे।
कार्यक्रम में विद्युत विभाग से श्री पी.सी. महानंदा (कार्यपालन यंत्री), श्री विद्यासागर ठाकुर (सहायक यंत्री), श्री फकीर मोहन चौधरी एवं श्री युवराज पटेल उपस्थित रहे।
शिक्षा विभाग से प्राचार्य श्रीमती कामिनी डनसेना, व्याख्याता श्री लोकेंद्र पटेल, श्री रोशन लाल देवांगन, श्री संदीप मिंज, श्री प्रमोद मेहर, श्री रमाशंकर साहू, श्री खेमलाल पटेल, श्री मोहन पटेल, श्री सोमेश साहू, श्रीमती पुष्पा साहू, सेवानिवृत्त आर.एस. प्रधान सर, श्री लछमीचरण सोनवानी एवं श्री प्रह्लाद गिरी गोस्वामी उपस्थित रहे।
साथ ही ग्राम पंचायत दानसरा के सरपंच श्री पद्मा शिव निषाद, जनपद सदस्य श्रीमती सुशीला साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती माधुरी चौहान, अभिभावकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय परिवार द्वारा किया गया तथा अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।




