Blog

बैरसिया नगर ग्रामीण क्षेत्रों में 77 वां गणतंत्र दिवस हषोंल्लास के साथ मनाया गया

रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया नगर में 77वां गणतंत्र दिवस हर्ष, उल्लास से मनाया गया। शासकीय एवं अर्धशासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों तथा सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। नगर पालिका परिषद बैरसिया में अध्यक्ष श्रीमती तनु कुलदीप सिंह राठौड़ ने ध्वजारोहण किया। कृषि उपज मंडी परिसर में एसडीएम आशुतोष शर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। महर्षि दयानंद ज्ञानपीठ स्कूल में विधायक विष्णु खत्री तथा पत्रकार संघ कार्यालय में अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने ध्वजारोहण किया।, वही ग्राम पंचायत मेगरा कलाँ सरपंच वीर सिंह बघेल ने ध्वजारोहण किया ग्राम पंचायत करारिया में सरपंच शैतान सिंह राजपूत ने ध्वजारोहण किया ग्राम पंचायत निदानपुर मे श्रीमती गीता यादव ने ध्वजारोहण किया ग्राम पंचायत बैरागढ़ मे सरपंच श्रीमती अनिता ठाकुर ने ध्वजारोहण किया, ग्राम पंचायत अर्रावती में सविता चौहान ने ध्वजारोहण किया एवं जनपद पंचायत परिसर में अध्यक्ष श्रीमती लता कुबेर सिंह गुर्जर ने ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया तथा परेड की सलामी ली। इसके पश्चात दशहरा मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, मुख्य समारोह में सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल, जैन कॉलोनी बैरसिया की सांस्कृतिक प्रस्तुति को प्रथम पुरस्कार, मिला, स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रीति जैन ने बताया कि एक माह की कड़ी मेहनत कर बच्चों को सिखाया नृत्य जिसका श्रेय हमारे विद्यालय की दीदी क्षमा शर्मा सोना परमार की मेहनत का परिणाम है। विद्यालय प्रधानाचार्य प्रीति जैन दीदी ने सभी बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी सरोजिनी नायडू पीएम श्री स्कूल को द्वितीय पुरस्कार और तृतीय पुरस्कार विद्या विहार नरेला को प्रदान किया गया। विधायक विष्णु खत्री एवं एसडीएम आशुतोष शर्मा ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

ADVERTISEMENT