गेवरा प्रोजेक्ट में देव माइनिंग लिमिटेड द्वारा 77वाँ गणतंत्र दिवस भव्य एवं गरिमामय रूप से मनाया गया

संवादाता मोहन चौहान लाइव भारत 36 न्यूज
गेवरा प्रोजेक्ट (कोरबा), 26 जनवरी 2026
गेवरा प्रोजेक्ट क्षेत्र में एसईसीएल (SECL) के अंतर्गत ओवरबर्डन (ओबी) का कार्य कर रही देव माइनिंग लिमिटेड द्वारा 77वाँ गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। आयोजन में कंपनी प्रबंधन के साथ-साथ आसपास की पंचायतों के जनप्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

इस अवसर पर कंपनी परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, जिसके पश्चात राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई। राष्ट्रगान के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
कार्यक्रम देव माइनिंग लिमिटेड के मुख्य महाप्रबंधक श्री अमरजीत सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर परियोजना प्रबंधक श्री अरुण जी, उपप्रबंधक (विद्युत) श्री मुकेश राठौर सहित कंपनी का समस्त स्टाफ एवं कर्मचारी उपस्थित रहा।
इसके साथ ही आयोजन में हरिराम गोदारा जे.वी. (JV) के प्रबंधक श्री जगदीश करवा की भी गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ी।
कार्यक्रम में रलीया पंचायत से सरपंच श्री बिष्णु बिंझवार, उपसरपंच श्री प्रदीप राठौर, जनपद सदस्या श्रीमती नेहा तंवर, भिलाई बाजार मंडल अध्यक्ष श्री दिनेश राठौर उपस्थित रहे। साथ ही पंचायत के पंच श्री सालिक राम, श्री रामचंद्र राठौर, श्रीमती सुनीता राठौर, श्री दादू लाल बिंझवार, श्री राजकुमार एवं श्री दिलेशर अगरिया सहित श्री धीरज राठौर, श्री गोपाल विंध्यराज, श्री राहुल, श्री सचिन एवं श्री नरेंद्र ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
इसके अतिरिक्त भिलाई बाजार पंचायत से सरपंच श्रीमती रजनी चंद्रभान सिंह, उपसरपंच श्रीमती नीतू देवेंद्र सिंह राजपूत सहित श्री रथलाल पाटले, श्री सम्मे लाल पाटले, श्री मनीशंकर पाटले, श्री राजकुमार, श्री राकेश राजपूत, श्री सुमित प्रजापति, श्री जैतराम पाटले, श्रीमती मायावती, श्रीमती पबृत बाई, श्री मुन्ना मरकाम, श्री गणेशा बिंझवार, श्री लोचन, श्री दुर्गा महन एवं श्रीमती संतोषी मरकाम की भी उपस्थिति रही।
वहीं मुड़ियानार पंचायत से सरपंच प्रतिनिधि श्री प्रताप कंवर एवं जनपद सदस्य प्रतिनिधि श्री दिग्विजय सिंह विशेष रूप से समारोह में शामिल हुए।
अतिथियों ने अपने संबोधन में भारतीय संविधान की गरिमा, लोकतंत्र की मजबूती, देश की एकता एवं अखंडता तथा औद्योगिक विकास में श्रमिकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है।
देव माइनिंग लिमिटेड प्रबंधन द्वारा सुरक्षा, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दोहराया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
देव माइनिंग लिमिटेड द्वारा आयोजित यह गणतंत्र दिवस पंचायत प्रतिनिधियों के बीच आपसी समन्वय और सहयोग का सशक्त उदाहरण बना।




